छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में दिल दहलाने वाली घटना: एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छरछेद में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।

पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया आरोपियों ने टोनही के संदेह में 2 बहन, 1 भाई और 1 बच्चे की निर्मम हत्या की है। पुलिस ने संदेह के आधार पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कसडोल पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *