
गोविंदा चौहान । भिलाई । पिछले साल खुर्सीपार हत्याकांड में आरोपी बनाए गए गैंगस्टर सफल सरकार तपन सरकार को कोर्ट ने बा इज्जत बरी कर दिया। दरअसल खुर्सीपार में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था . उसके कथन के आधार पर पुलिस ने गैंगस्टर तपन सपाकर को भी दबोच लिया . पुलिस का कहना था कि पकड़े गए आरोपी ने बयान दिया था कि उसने युवक की हत्या तपन सरकार के कहने पर की थी. पुलिस ने भी उसी आधार पर गैंगस्टर तपन को गिरफ्तार किया था. कोर्ट में चले ट्रायल के दौरान हत्या करने वाला आरोपी की मौत हो गई. मामले में सुनवाई के बाद पुलिस द्वारा हत्याकांड में तपन सरकार की संलिप्त के कोई और सबूत पेश नहीं करने की वजह से उसे बरी करने का आदेश जारी किया है.