बिहार में पत्नी और दो बच्चों की हत्या, चाय नहीं बनाने से गुस्साए पति ने काट डाले सिर

बिहार । बिहार के भोजपुर जिले में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद उसने ससुराल वालों को फोन कर वारदात की जानकारी दी और कहा कि अब लाश ले जाओ।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन वह थाना परिसर से भाग निकला। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पति मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

मृतकों में सीमा देवी, बेटी सौम्या कुमारी (8) और बेटा द्विदान्त कुमार (8 माह) शामिल हैं। तीनों की लाश एक ही कमरे में अर्धनग्न अवस्था में पाई गई।

घटना के बाद आरोपी पति घर से नग्न हालत में घूम रहा था। बाद में ग्रामीणों को जनकारी हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल गांव पहुंच आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ किए जाने पर बताया कि पत्नी परेशान करती थी। इधर, पड़ोसियों ने बताया कि पति की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। घरेलू विवाद को लेकर भी दंपती झगड़ा होते रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *