
गोविंदा चौहान । भिलाई। सुपेला थाना अंतर्गत घड़ी चौक के नाले के पास एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई. देर शाम हुई बारिश के बाद जब राहगीरों की नजर पड़ी तब मामले का खुलासा हुआ.
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान की प्रयास शुरू कर दिए हैं.
सूचना मिलने पर सुपेला थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मरचुरी में बॉडी को भेज दिया है फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस का कहना है की लाश कहीं से बहकर आई है. बॉडी की पहचान की प्रयास शुरू कर दी गई हैं.

