
गोविंदा चौहान । भिलाई: शेयर इनवेस्ट के झांसे में लेकर दंपत्ति ने 14.71 लाख रुपए की रकम गवां बैठे। नेट सर्फिंग के दौरान प्रार्थी की पत्नी को शेयर बाजार से मुनाफा कमाने का विज्ञापन दिखा। उसे क्लिक करने के बाद आरोपी उन्हें एक के बाद एक लाचल देते रहे। शिकात पर भट्टी पुलिस ने धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
सेक्टर-2 सड़क 3 निवासी प्रार्थी अजय कुमार प्रजापति (35वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी के मुताबिक पत्नी पुनम प्रजापति को इंटरनेट सर्फींग करने के दौरान एक शेयर मार्केट संबंधी विज्ञापन का लिंक दिखा, जिसमें कम समय में स्टाक मार्केट में निवेश कर अधीक लाभ कमाने के संबंध में लिखा था। उस लिंक पर क्लीक करने पर मोबाइल नंबर मांगा गया। नंबर लिखकर समिट करते ही उसे एक वाट्सअप ग्रुप में जोड़ दिया गया, जिसमें शेयर मार्केट संबंधी सम्पूर्ण विवरण देकर लाभ कमाने की जानकारी दी गई थी। ग्रुप के एडमीन ने उसे एवं उसकी पत्नी को यह लालच दिया कि यदि वो प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो उन्हें प्रतिदिन वोट देना होगा। इसके एवज में पहले सप्ताह 2 हजार रुपए मिलेंगे। इसके बाद अगले सप्ताह से हर सप्ताह 1000 रूपए बढा कर भुगतान किया जाएगा। रुचि दिखाने पर उन्होंने एक एप डाउनलोड कराया, जिसमें शेयर की खरीदी कर अधीक लाभ कमाने का लालच दिया गया। उनकी बातों में आकर 13 बार में कुल 14 लाख 71 हजार रुपए की रकम उनके दिए खातों में ट्रांसफर कर दी। अपने साथ ठगी का अहसासा होने पर शिकायत दर्ज करा दी।