डेयरी फार्म संचालन के दादा की देखभाल करने वाले अडेंटर ने चुराई सोने की चेन,आरोपी गिरफ्तार

गोविंद चौहान

भिलाई: डेयरी फार्म के संचालन ने अटेंडर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। व्यवसायी का कहना है कि उसने अडेंटर को बीमार दादा की देखभाल के लिए रखा था। लेकिन अटेंडर आनंद शर्मा उनकी गले की सोने की चेन चुरा ली। शिकायत पर सुपेला पुलिस ने धारा 306 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
थाने में नेहरू नगर निवासी विशिष्ट जायसवाल (23वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी के मुताबिक वो जामुल में डेयरी फार्म का संचालन करता है। उसके दादा विजय कुमार जायसवाल पिछले 3 वर्षो से स्वास्थगत कारणों से बेड पर है। वे चल फिर नही सकते है, इसलिए उन्हें देखभाल एवं दैनिक कार्यो के लिए अटेन्डेट की आवश्यकता रहती है । मेरे दादा के पुराने अटेन्डेट प्रकाश साहू द्वारा काम छोड देने पर आनंद शर्मा को पिछले महीने 5 अगस्त से कार्य पर रखा गया। 19 अगस्त की रात 8 बजे से 9 बजे के मध्य मेरे दादा अपनी सोने की चैन बिस्तर पर उतारकर रखे थे। उस दौरान अटेन्डेट आनंद शर्मा मेरे दादा विजय जायसवाल के यूरीन की थैली खाली कर चुपचाप बिस्तर से करीब 6 तोला की चेन चुरा ले गया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी आनंद शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *