
गोविंदा चौहान । भिलाई । सेक्टर-2 के गणेश पंडाल समिति द्वारा आयोजित मेले में फिश टैंक के लिए पानी सप्लाई करने गए टैंकर चालक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मौत फिश टैंक में करंट आने की वजह से हुई। हालांकि समिति के लोगों ने इस प्रकार की घटना से इंकार किया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के सुपेला अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस ने भी अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना शनिवार शाम करीब 4.30 बजे की बताई जा रही है। मृतक संतोष कुमार साहू (46वर्ष) मटंग गाड़ाडीह का रहने वाला था। शनिवार को न्यू आजाद गणेश समिति की ओर से आरोपी मेले में फिश टैंक में टैंकर से पानी करने पहुंचा था। हालांकि समिति के पदाधिकारी ने हालांकि समिति के पदाधिकारी ने इस प्रकार की कोई घटना से इनकार किया है। वहीं पुलिस परिजनों के बयान लेने में जुट गई है।