निगरानी बदमाश विजय मेनन की जमकर हुई धुनाई,गोली चलने की भी फैली अफवाह

गोविंदा चौहान
भिलाई:
सुपेला थाना अंतर्गत निगरानी बदमाश विजय मेनन की पिटाई का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि इस झगड़े के दौरान गोली भी चलाई गई. हालांकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. इसके चलते थानेदार से लेकर अफसरों ने इसे अफवाह करार दिया है. जानकारी के मुताबिक बीती रात विजय मेनन नशे में धुत होकर फरीद नगर पहुंचा. यहां उसका किसी मेडिकल संचालक से विवाद हो गया. लेकिन कहते हैं सब समय एक सा नहीं होता है. आतंक का पर्याय कहे जाने वाले विजय मेनन का दाव इस बार उल्ट पड़ गया. मेडिकल संचालक ने अपने साथियों को बुला कर बदमाशी दिखाने वाले निगरानी बदमाश की जमकर धुनाई कर दी. चर्चा भी दोनों के बीच कोई आपसी लेन-देन के विवाद की वजह नौबत मारपीट तक पहुंची. हालांकि मामला निगरानी बदमाश और प्रतिष्ठित मेडिकल स्टोर संचालक का था. थाने तक जाने का सवाल ही नहीं उठता, लेकिन पूरे घटना की बात थाने से लेकर सर्किल के सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी तक के कान में जरूर पहुंच गई है. खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में किसी ने भी कोई शिकायत नहीं कराई है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *