
रायपुर । मुख्यमंत्री साय 12 और 13 सितंबर को कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस लेंगे। न्यू सर्किट हाउस ऑडिटोरियम में होने वाले इस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री साय कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
कॉन्फ्रेंस के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। विभाग ने सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों इसमें शामिल होने के लिए कहा है।
12 सितंबर को मुख्यमंत्री साय कलेक्टरों की बैठक लेंगे। वहीं 13 सितंबर को पुलिस अधीक्षकों की क्लास होगी। इस दौरान अपराध, रेवेन्यू, आवास जैसे अलग-अलग एजेंडों पर चर्चा होने की संभावना है।
बैठक में सबसे लंबी चर्चा कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य विभाग और रेवन्यू डिपार्टमेंट पर होगी। इस कॉन्फ्रेंस को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।