
गोविंदा चौहान । भिलाई.। साइबर ठगों ने रिटायर्ड बीएसपी के साथ 1.03 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी कर लगी। आरोपियों ने बुजुर्ग को खाते में संदिग्ध लेन-देने का झांसा दिया। इसके बाद उसके करीब दो महीने तक उससे रकम आरटीजीएस कराते रहे। विदेश में नौकरी कर रहे बेटे के लौटने पर उसे पूरे घटना क्रम की जानकारी बाप ने दी। उसकी शिकायत पर 318(4) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
सेक्टर 10 सड़क 23 निवासी सुखदेव सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि वो अमेरिका मे प्राईवेट कंपनी में जॉब करता है। उसने बताया कि उसके पिताजी सुखचैन सिंह भुई (77 वर्ष) जो बीएसपी से सेवानिवृत्त है। सेक्टर 10 भिलाई स्थित बीएसपी. के लीज आवास पर रहते है। | पिता सुखचैन सिंह भुई को उनके मोबाईल नंबर पर 24 मई की रात करीब 8.28 बजे एक अनजान नंबर से वाट्सएप कॉल आया। उक्त व्यक्ति ने मेरे पिताजी को बोला कि आपका बैंक खाता जिस बैंक में है, वहां पर अपराधिक काम हो रहा है। सभी के बैंक खाते को चेक कर रहे हैं। आपके भी बैंक खाते को चेक करना है। आरोपी ने उन्हें विश्वास में लेकर 1 जून से 13 अगस्त तक सात अलग-अलग किश्त में आरटीजीएस के माध्यम से कुल 1 करोड़ 3 लाख 90 हजार रुपए की रकम ट्रांसफर करवा ली। अमेरिका से वापस आने के उपरांत जानकारी होने पर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।