मोबाइल मैसेज को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी, आठवीं कक्षा का छात्र घायल, हमलावर नाबालिग फरार

बिलासपुर । बिलासपुर में मोबाइल मैसेज को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। आठवीं कक्षा का छात्र घायल हुआ है, जबकि हमलावर भी नाबालिग है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है और हमलावर की तलाश कर रही है।

घटना का विवरण

मिनीबस्ती जरहाभाठा में रहने वाले रामचंद्र बंजारे का बेटा राहुल बंजारे आठवीं कक्षा का छात्र है। सोमवार को वह अपने दोस्तों के साथ जतिया तालाब के पास गया था, जहां पर मोहल्ले में रहने वाला नाबालिग आया और एक दिन पहले मोबाइल पर किए एक मैसेज को लेकर विवाद करना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर नाबालिग ने राहुल के सीने में चाकू से वार किया और कमर और पीठ में भी हमला किया।

पुलिस की कार्रवाई

घायल के दोस्तों ने घटना की जानकारी उसके पिता को दी, जिन्होंने घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया और सिविल लाइन थाने में घटना की शिकायत की। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है और हमलावर की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *