बस्तर में बालिका आश्रम की छात्रा की मौत, फूड प्वाइजनिंग की आशंका

बस्तर । छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां कोलावल स्थित बालिका आश्रम में पढ़ाई कर रही पांचवी की छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से छात्रा की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बीमारी की चपेट में आए 10 बच्चे

कोलावल स्थित बालिका आश्रम में पढ़ने वाले बच्चों को दो दिन पहले से तेज बुखार व सिर में दर्द होने की शिकायत कर रहे थे। रविवार की शाम से अचानक से आठ से 10 बच्चे बीमार हो गए। इस बीमारी की चपेट में आने से पाथरी गांव की 5वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई।

फूड प्वाइजनिंग की आशंका

बताया जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से छात्रा की जान गई है। इस मामले में जांच की जा रही है और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *