मृत महिला की वापसी, पति ने किया था अंतिम संस्कार! अब पुलिस के होश उड़े

बलरामपुर । एक साल पहले, बलरामपुर जिले के पस्ता थाना क्षेत्र के बासेन में एक महिला और उसकी दो बेटियों के गुम होने की खबर आई थी। पति अबुल हसन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन जब रायगढ़ में एक महिला और दो बच्चियों की लाश मिली, तो अबुल हसन ने उन्हें अपनी पत्नी और बेटियों की शिनाख्त की और अंतिम संस्कार कर दिया।

लेकिन अब, महिला और उसकी बेटियां जिंदा लौट आई हैं! यह मामला पुलिस के लिए एक पहेली बन गया है। आखिर किसकी थी वो लाशें जिनका अंतिम संस्कार किया गया था?

अबुल हसन ने बताया कि वह टेलरिंग का काम करता है। 8 अगस्त 2023 को उसकी पत्नी राबिया और दो बेटियां सीजरा परवीन और गुलस्ता परवीन घर से नाराज होकर चली गई थीं। इसके बाद रायगढ़ के खरसिया पुलिस को एक महिला और दो बच्चियों की लाश मिली थी। पुलिस ने आस-पास के जिलों की पुलिस से संपर्क कर लाश के बारे में जानकारी जुटाई और अबुल हसन को फोटो दिखाकर शवों की शिनाख्त कराई।

अबुल हसन के मुताबिक, पत्नी और बच्ची की कद काठी और रंग होने से शिनाख्त की, लेकिन उसे शक था कि ये उसकी पत्नी बेटियां नहीं हैं। शव सड़े-गले हालत में थे, जिससे आसानी से पहचान करना मुमकिन नहीं था। ऐसे में अबुल ने तीनों शवों को अपनी पत्नी और बेटी की होने की शंकाओं के बीच पुष्टि की।

महिला के जिंदा लौटने से परिवार में खुशी का माहौल है, लेकिन पुलिस के लिए यह मामला एक पहेली बन गया है। पुलिस अब उन तीन लाशों के बारे में सोच रही है, जिनका अंतिम संस्कार किया गया था। आखिर किसकी थी वो लाशें?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *