
माता-बहनों को फिर मिलेगा खुशियों का नोटिफिकेशन
- मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दी खुशखबरी
- आगामी 02 सितम्बर को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होने वाले “तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार” के मौके पर महतारी-बहनों को उपहार स्वरूप महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त जारी की जाएगी।
महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त की विस्तृत जानकारी
- 70 लाख से ज्यादा महतारी-बहनों को उपहार स्वरूप महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त जारी की जाएगी।
- यह राशि माता-बहनों के तीजा त्यौहार की खुशी को दोगुना करेगी।
- प्रदेश की मातृशक्ति को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए यह योजना शुरू की गई है।
सीएम साय का संदेश
- प्रदेश की मातृशक्ति बहुत ही खुशहाली के साथ त्यौहार मनाएंगी।
- आप सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।