बलौदाबाजार हिंसा मामले में चालान पेश, 356 आरोपियों में 183 की हुई गिरफ्तारी

बलौदाबाजार । बलौदाबाजार में हुई हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस ने कोर्ट में महत्वपूर्ण चालान पेश किया है। इस चालान में जिला संयुक्त कार्यालय में हुई आगजनी की घटना से संबंधित दस्तावेज शामिल हैं।

चालान की विस्तृत जानकारी:

  • पुलिस सिटी कोतवाली थाना में दर्ज 13 एफआईआर में 10 चालान पहले ही पेश कर चुकी है।
  • संयुक्त जिला कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय को जलाए जाने के दो मामलों में 61 आरोपी बनाए गए थे, जिसका चालान पेश किया गया।
  • आगजनी के मुख्य मामले में पुलिस 1325 पेज और 1200 पेज का चालान पेश किया है।

आरोपी और गिरफ्तारी:

  • 356 आरोपियों में से 183 की गिरफ्तारी हुई है।
  • पूरे अपराधों में शामिल अभियुक्तों की बात करें तो 356 आरोपी हैं।

क्षति और जांच:

  • जिले की इस आगजनी हिंसा में शासन को 13 करोड़ की क्षति हुई थी।
  • अभी भी इस घटना की जांच जारी है और तकनीकी टीम का सहारा लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एसपी विजय अग्रवाल का बयान:

  • एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि इस घटना की जांच करने दस्तावेज बनाने में ही लगभग 70 विवेचकों ने दिन रात मेहनत की है, जिसका परिणाम है कि इतनी बड़ी घटना का हम साक्ष्य संकलन के साथ दस्तावेज बनाने में कामयाब हुए हैं।
  • कम समय में लगातार चालान न्यायालय में प्रस्तुत कर रहे हैं। अभी भी जांच प्रक्रिया प्रारंभ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *