
रायपुर । रायपुर पुलिस ने जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सरस्वतीनगर के पिकाड़ली होटल में जुआ खेलते 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नगदी रकम 4,07,000/- रुपये और ताशपत्ती जप्त की गई है।
जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार
गिरफ्तार जुआरियों में संजय तखतानी, प्रभात मलंग, राजेश मनधानी, सुनील पंजवानी, तरुण, अमित जैन, दिनेश मोटवानी, राकेश इडवानी, और मनोहर मंधानी शामिल हैं। थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 209/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 5 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
होटल मालिक के विरूद्ध भी कार्रवाई
प्रकरण में होटल के मालिक के विरूद्ध भी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। रायपुर पुलिस ने जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का संकल्प लिया है।