खंडहर में मिली युवक की सड़ी-गड़ी लाश, हत्या की आशंका

दुर्ग । दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के ग्राम दरबारमोखली में एक युवक की सड़ी-गड़ी लाश एक खंडहरनुमा मकान में मिली है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया। ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच कर रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया और जांच में पता चला कि लाश करीब चार दिन पुरानी है। सिर पर कीड़े पड़ गए थे।

युवक की पहचान

मृतक की पहचान टिकेश्वर देशमुख (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी और सास के साथ ससुराल में रहता था। उसकी पत्नी अनीता देशमुख और सास भारती वर्मा घर में ताला लगाकर फरार हो गई हैं।

विवाद के बाद हत्या की आशंका

गांव वालों से पूछताछ में पता चला कि टिकेश्वर की यह दूसरी शादी थी। उसकी पत्नी अनीता को पहले पति से दो बच्चे हैं। अक्सर पति और पत्नी में विवाद होते रहता था। पुलिस को शक है कि टिकेश्वर के साथ घर में विवाद के बाद आवेश में किसी वस्तु से उसके सिर पर वार किया गया होगा।

पुलिस जांच जारी

पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना स्थल से एक बोरा भी मिला है, जिसमें खून लगा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *