विश्व हिंदू परिषद की 60वीं वर्षगांठ पर षष्ठीपूर्ति स्थापना दिवस का आयोजन

दुर्ग । विश्व हिंदू परिषद ने अपनी 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर भव्य षष्ठीपूर्ति स्थापना दिवस का आयोजन अग्रसेन भवन, सेक्टर 6, भिलाई नगर में किया। इस विशेष समारोह में कई प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया और संस्था की ऐतिहासिक यात्रा की सराहना की।

मुख्य वक्ता अजय पारीक जी, केंद्रीय एवं केंद्र सेवा विभाग के प्रमुख और वी भोपाल क्षेत्र के पालक ने संस्था की 60 वर्षों की यात्रा और उसकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। महंत श्री वेदप्रकाशाचार्य जी महाराज, प्रांत धर्माचार्य प्रमुख ने धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। पंडित मनोज पांडे जी, भागवताचार्य जी ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित किया।

समारोह में प्रांत मंत्री विभूति भूषण पाण्डेय जी, प्रांत सह मंत्री नंदू राम साहू जी, जिला अध्यक्ष मनीष बुचासिया जी, जिला मंत्री बबलू सिंह जी, और जिलेभर के समस्त कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सभी उपस्थित लोगों ने भारतीय संस्कृति और समाज की एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और भविष्य में निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *