कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी पर सियासी तूफान: खल्लारी MLA ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

महासमुंद । कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद, छत्तीसगढ़ की सियासत में तूफान मच गया है। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया है। खल्लारी के कांग्रेस विधायक द्वारिकाधीश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर बदले की राजनीति करती है, और यही वजह है कि देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि देवेंद्र यादव की घटना में कोई भूमिका नहीं थी, और उनकी गिरफ्तारी निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि देवेंद्र यादव बस पांच मिनट के लिए मिलकर अपना समर्थन देकर वापस आ गए थे, लेकिन फिर भी उन्हें गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस पार्टी ने सरकार की इस कार्रवाई की घोर निंदा की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी विफलता को छुपाने के लिए कांग्रेस के लोगों को फंसा और बदनाम करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई को हम सदन तक लड़ेंगे।

कांग्रेस पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर देवेंद्र यादव और अन्य निर्दोष लोगों को रिहा नहीं किया गया, तो 24 अगस्त को धरना प्रदर्शन किया जाएगा, और उसके बाद उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *