केन्द्रीय मंत्री द्वारा एन.पी.एस.एस. मोबाईल एप्लीकेशन एवं वेब पोर्टल राष्ट्र को समर्पित

  दुर्ग ।  78 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कृषि मंत्री भारत सरकार  शिवराज सिंह चौहान द्वारा कीट निगरानी प्रणाली अंतर्गत कीटों के हमलों एवं फसल रोगों के बारे में त्वरित और सटीक जानकारी प्रदाय करने के उद्देश्य से एनपीएसएस मोबाईल एप्लीकेशन और वेब पोर्टल को राष्ट्र को समर्पित किया गया। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) दुर्ग में किया गया। जिसमें जिले के 65 कृषक बंधु एवं महिलायें सम्मिलित हुए। कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) दुर्ग के प्रमुख डॉ. विजय जैन के द्वारा समस्त उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस के बधाई के साथ-साथ नवीन मोबाईल एप्प के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में  राजेश राठौर संयुक्त संचालक (कृषि),  एल. एम. भगत उपसंचालक (कृषि) अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ), दुर्ग के डॉ. ईश्वरी साहू, डॉ. कमल नारायण, डॉ. ललिता रामटेके, डॉ. नीतू स्वर्णकार एवं डॉ. विनय नायक भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *