
भिलाई। आईजी राम गोपाल गर्ग ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 56 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के रुप में पदोन्नति दी है। दुर्ग रेंज पुलिस के विभिन्न जिलों में पदस्थ प्रधान आरक्षकों की सहायक उप निरीक्षक बनाया गया है। पदोन्नति के लिए योग्यता सूची जारी की है। उपरोक्त योग्यता सूची में दुर्ग रेंज के दुर्ग, बालोद, बेमेतरा शामिल है। आईजी गर्ग ने बताया कि परीक्षा में दुर्ग रेंज से कुल 166 प्रधान आरक्षक शामिल हुए थे। जिसमे शारीरिक एवं लिखित परीक्षा के उपरांत दुर्ग जिले से 42, बालोद 9 और बेमेतरा 5 कुल 56 प्रधान आरक्षकों की योग्यता सूची जारी की गई हैं। सूची में दुर्ग रेंज के 56 प्रधान आरक्षकों को प्री प्रमोशन कोर्स उपरांत सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। इसके अलावा जल्द ही आरक्षक से प्रधान आरक्षक की सूची भी जारी की जाएगी। आईजी गर्ग ने योग्यता सूची में आने वाले सभी प्रधान आरक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पदोन्नति उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा के शीघ्र ही आरक्षक से प्रधान आरक्षक की योग्यता सूची भी जारी किया जाएगा।

