स्कार्पियो पान ठेले में जा घुसा, संचालक गंभीर


विस्तार

गोविंदा चौहान l भिलाई। तेज रफ्तार स्कार्पियों वाहन हादसे का शिकार हो गई है। घटना पाटन थाना क्षेत्र का है। गजानन्द पेट्रोल पम्प के सामने में स्कार्पियो सीजी 07 सीटी 7432 के चालक ने लापरवाही पूर्व वाहन चलाते हुए पान ठेला में वाहन को घुसा दिया। वाहन मालिक पाटन के इंद्रा नगर निवासी है। अपने परिवार के सांथ दुर्ग की ओर वाहन में जा रहा था। तभी हादसा होना बताया जा रहा है। वाहन में दो बच्चे और पति पत्नी सवार थे। वाहन परखच्चा उड गया है। सवार लोगों को मामूली चोट आई है। उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहीं पानठेला संचालक को गंभीर चोट आई है। वाहन चलाते समय स्कार्पियो चालक लापरवाही पूर्वक वाहन को चला रहा था। तेज रफ्तार वाहन होने से अनियंत्रित हो गई और पान ठेले में वाहन जा घुसी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *