गोविन्दा चौहान।आज राजभवन में छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका का आगमन हुआ। राजभवन सचिवालय के अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मनोनीत राज्यपाल की धर्मपत्नी रानी डेका काकोटी का भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव हिना अनिमेष नेताम ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया।
छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका प्रदेश के 10 वें राज्यपाल के रूप में कल 31 जुलाई 2024 को प्रातः 10:15 बजे राजभवन के दरबार हॉल में शपथ लेंगे। मनोनीत राज्यपाल को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा शपथ दिलायेंगे।

