गोविन्दा चौहान । सुकमा जिले के जैमेर पंचायत के तहत हमीरगढ़ की एक आदिवासी महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। सभी बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं और इन बच्चों में दो लड़का दो लड़की बताई जा रही हैं। फिलहाल जच्चा-बच्चा जगदलपुर के बंसल अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि चारों बच्चे स्वस्थ हैं। जिसमे 2 लड़का और 2 लड़कीं है। महिला सुकमा जिले के जैमेर की रहने वाली है और जिले में एक साथ चार बच्चों के जन्म का पहला मामला है। आईहालांकि इससे पहले एक साथ तीन बच्चों के जन्म के कई मामले जिले में सामने आ चुके हैं लेकिन चार बच्चों के एक साथ जन्म का यह पहला मामला है। कवासी परिवार में खुशी का माहौल है।
