नाबालिक अनाचार कर आरोपी भागा बिहार, दुर्ग पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार

गोविन्दा चौहान । नाबालिग से अनाचार के आरोपी को बिहार जाकर भिलाई नगर पुलिस की टीम ने धरदबोचा है। मामले में प्रार्थिया के साथ आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर संबंध बनाया फिर जब वह गर्भवती हो गई तो छोड़कर बिहार भाग गया था। मामला आईजी रामगोपाल गर्ग के संज्ञान में आने पर उन्होंने एसपी जितेन्द्र शुक्ला को निर्देश दिया। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भिलाई नगर पुलिस की एक टीम बिहार भेजी गई थी। भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि रोहन शर्मा पिता बृजेश शर्मा (19 साल) के खिलाफ भिलाई नगर थाने में दुष्कर्म की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज है। एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के बाद वह अपने गांव गौरी थाना दरौली, जिला सिवान, बिहार चला गया था और वहीं छिपा हुआ था। मामले दुर्ग आईजी राम गोपाल गर्ग ने संज्ञान लिया। उन्होंने एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला को एक टीम बिहार भेजने के निर्देश दिए। एसपी दुर्ग ने भिलाई नगर थाने से एक टीम को बिहार भेजा। भिलाई नगर थाने से एएसआई राजेश मणी प्रधान आरक्षक प्रेम सिंह और दो आरक्षक अमित वर्मा व अनिल सिंह के साथ बिहार पहुंचे। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी रोहन शर्मा को सिवान पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक रोहन शर्मा दुर्ग में बी फार्मा की पढ़ाई करने आया था। यहां तालपुरी एरिया में कहीं कमरा लेकर रहता था। उसी के साथ पढ़ने वाली एक लड़की को उसने अपने प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद शादी का वादा करके दुष्कर्म किया। लड़की के साथ लगातार संबंध में रहा, जब गर्भवती हो गई तो वो उसे छोड़कर भाग गया।

कार अनियंत्रित होकर पलटी पुलिस कर्मी घायल

अनाचार के आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर दुर्ग लौट रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार पुलिस की गाड़ी बिहार के सिवान जिले में बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में गाड़ी के एयर बैग खुल गए। भिलाई नगर थाने के एएसआई राजेश मणि को चोट आई। पास के अस्पताल में इलाज कराया और आरोपी को लेकर दुर्ग पहुंचे। बताते हैं 17 जुलाई को आरोपी रिमांड में लेकर इनोवा कार से निकले थे। वे लोग जैसे ही रात करीब सवा 12 बजे बिहार सिवान और आरा के बीच पहुंचे अचानक उनके सामने एक ट्रक आ गया। उन लोगों ने गाड़ी काटी तो मौसम खराब होने से उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना इतनी तेज थी कि गाड़ी के एयर बैग खुल गए और सामने बैठे एएसआई राजेश मणि और ड्राइवर को एयर बैग के झटके से चोट आई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *