महादेव आईडी के दो गुर्गे चढ़े स्मृति नगर पुलिस के हत्थे,गुर्गों से पुलिस को मिला अहम सुराग, जिले में बड़ी कारवाई की तैयारी पुलिस

विज्ञापन

विस्तार

गोविंदा चौहान
भिलाई:
महादेव आईडी संचालकों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बता दे की सोमवार को एंटी क्राइम सायबर पुलिस को सूचना मिली की महादेव आईडी के संचालक स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में आईडी का संचालन किया जा रहा है।सूचना मिलते ही सुपेला प्रभारी दुर्गेश शर्मा और स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख की सयुंक्त टीम ने आरोपियों की घेराबंदी कर नेहरू नगर निवासी सौरभ जायसवाल और खुर्सीपार निवासी कृष्णा जायसवाल को रंगे हाथो पकड़ लिया गया।पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बड़ी चालाकी से पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिस की लेकिन पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने महादेव आईडी मे अपनी संलिप्त होने की बात स्वीकार करते हुए पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी दी है। जिसमे आरोपियों ने अपने आका सौरभ और उसके साथियों के दुबई कनेक्शन की बात भी बताई है।2 दिन पूर्व ही महादेव आईडी के सक्सेस पार्टी की भी जानकारी उक्त आरोपियों द्वारा पुलिस को दी गई है। बतादे की आरोपियों द्वारा नेहरू नगर और खुर्सीपार से आईडी का संचालन किया जा रहा था।वही सटोरियो के पास से पुलिस को करोड़ो रूपये की लेनदेन की पूरी कुंडली मिली है। और जिले के लगभग सभी सटोरियों की पुख़्ता जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस मामले पर जल्द जिले भर के महादेव के सटोरियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी मे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *