शिक्षक दिवस पर टीम आरंभ ने कल्याण महाविद्यालय के शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

भिलाई। शिक्षक दिवस के अवसर पर टीम आरंभ द्वारा कल्याण महाविद्यालय पहुंचकर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

इस दौरान टीम आरंभ के सदस्यों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में शिक्षकों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है।

टीम आरंभ के सदस्यों ने महाविद्यालय के सभी गुरुजनों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए उनके निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर टीम आरंभ के सभी सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक मनाया।

टीम आरंभ ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनना, उनके हितों के लिए कार्य करना और महाविद्यालय में सकारात्मक वातावरण बनाने में सहयोग करना टीम की प्राथमिकताओं में शामिल है।

टीम आरंभ परिवार ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *