विद्या फाउंडेशन ने शासकीय स्कूल छावनी में बच्चों को बांटी चरण पादुका, चेहरे पर दिखी खुशी

भिलाई। बहुआयामी सामाजिक संस्था विद्या फाउंडेशन द्वारा शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में संस्था ने गीतांजलि कौशिक के सहयोग से छावनी स्थित शासकीय मिडिल एवं प्राइमरी स्कूल के बच्चों को चरण पादुका वितरित की।

इस दौरान विद्या फाउंडेशन की अध्यक्ष रश्मि सागर के नेतृत्व में संस्था की टीम स्कूल पहुंची और बच्चों के बीच चरण पादुका का वितरण किया। जैसे ही बच्चों ने नई चरण पादुका पहनकर अपने पैरों में सजाई, उनके चेहरों पर खुशी और मुस्कान साफ नजर आई। बच्चों की खुशी देखकर संस्था की अध्यक्ष रश्मि सागर और उनकी टीम भी भावुक हो गई।

कार्यक्रम में विद्या फाउंडेशन से रश्मि सागर, खुशबू शेट्टी और वाय. राजेंद्र राव, सलाहकार पर्यटन मंडल गीतांजलि कौशिक, रेड ड्रॉप संयोजक सूरज साहू, सिगमा फाउंडेशन डायरेक्टर कबीर साहू, समाजसेवी रामकुमार साहू और सुमित बैठा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर बच्चों और शिक्षकों ने विद्या फाउंडेशन एवं पूरी टीम के इस सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। संस्था के इस सामाजिक कार्य की जमकर प्रशंसा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *