
दुर्ग । भिलाई के खुर्शीपार थाना क्षेत्र में दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध मादक पदार्थ चिट्टा बेचते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 ग्राम 650 मिलीग्राम चिट्टा और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि आईटीआई मैदान खुर्शीपार के पास एक युवक मादक पदार्थ की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदेही को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चिट्टा और विवो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आयान कुरैशी (19 वर्ष) निवासी उत्तम टॉकीज के पीछे, छावनी भिलाई बताया। आरोपी ने अवैध मादक पदार्थ अपने पास रखना स्वीकार किया। इसके बाद खुर्शीपार थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 186/2026 के तहत धारा 8 और 21(ख) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी मादक पदार्थ बेचकर अवैध लाभ कमाने का काम कर रहा था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
जब्त सामग्री में 5 ग्राम 650 मिलीग्राम चिट्टा और एक विवो मोबाइल फोन शामिल है।