भिलाई में भव्य चुनरी यात्रा, श्रद्धा और उत्साह से गूंजा पूरा नगर



भिलाई नगर।
धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत नजारा भिलाई में देखने को मिला, जहां टीम आरंभ द्वारा निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा इस वर्ष भी पूरे भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। पिछले दो वर्षों की तरह इस बार भी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।


यात्रा की शुरुआत जलकंठेश्वर मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए ए मार्केट और सी मार्केट पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने श्रद्धा भाव से स्वागत किया। पूरे मार्ग में भक्ति गीत, जयकारों और धार्मिक माहौल ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। अंत में यात्रा पुनः मंदिर पहुंचकर विधिवत समापन के साथ सम्पन्न हुई।
इस आयोजन में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। महिला समिति की सदस्यों ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
यात्रा के दौरान मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
आयोजक नागेश्वर यादव ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही।
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शामिल हुए और आयोजन की सराहना की। वहीं टीम आरंभ के कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा से आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *