भिलाई में सट्टा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, 43 हजार का सामान जब्त



भिलाई,
दुर्ग पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए भिलाई नगर क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। सेक्टर-05 स्थित क्रॉस स्ट्रीट-4 के पास मंच के समीप सट्टा पट्टी लिखते हुए 4 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को 23 मार्च को सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अवैध रूप से सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही भिलाई नगर थाना पुलिस ने टीम बनाकर मौके पर घेराबंदी की और दबिश देकर चारों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में संजय सेनापति (45), संतोष कुमार चौहान (49), दिनेश कुमार (56) और मनीष (48) शामिल हैं। सभी भिलाई के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से नगद राशि और कुल 6 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 43 हजार रुपये बताई जा रही है। जब्त मोबाइल में वीवो, सैमसंग और मोटोरोला कंपनियों के फोन शामिल हैं।
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 5 और 6 तथा BNS की धारा 112 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अपराध का कारण
आरोपी अवैध तरीके से आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से सट्टा संचालन कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *