​डेंगू और मलेरिया के विरुद्ध नगर निगम का महा-अभियान, अब तक 23 हजार से अधिक घरों का हुआ सर्वे

भिलाई नगर।​नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत मच्छर जनित रोगों जैसे डेंगू और मलेरिया से बचाव एवं मच्छर उन्मूलन हेतु जन जागरूकता अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय के कड़े निर्देशों के परिपालन में स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के मार्गदर्शन में निगम के विशेष दस्ते और जिला मलेरिया विभाग की संयुक्त टीम द्वारा रोस्टर अनुसार घर-घर जाकर गहन सर्वेलेंस और सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है।


​वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के.के.सिंह के नेतृत्व में निगम की टीम ने 01 अप्रैल 2025 से 06 मार्च 2026 तक की अवधि में व्यापक कार्रवाई की है ।
​23,935 घरों का निरीक्षण किया गया। ​ कुल 10,874 मच्छर प्रजनन स्रोतों (कूलर-3945, टंकी-2973, ड्रम/कंटेनर-3924 एवं अन्य-32) की जांच कर पुराने जमा पानी को खाली कराया गया। ​20,073 घरों के 26,478 कूलरों में वयस्क मच्छरों के नियंत्रण हेतु एवं 9472 कूलरों में लार्वा नष्ट करने हेतु ‘एक्यूगार्ड’ का छिड़काव किया गया।
​सर्वे के दौरान नागरिकों को मच्छरों से बचाव और स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक स्वास्थ्य शिक्षा भी प्रदान की जा रही है। ​​कूलर के पानी को सप्ताह में कम से कम एक बार अनिवार्य रूप से खाली कर और सुखाकर ही नया पानी भरें।
​मच्छरों को वयस्क अवस्था में पहुंचने से पहले लार्वा स्तर पर ही नष्ट करने में सहयोग दें।
​घर के आसपास नालियों में पानी जमा होने पर उसमें जला हुआ मोबिल ऑयल डालें।​पक्षियों और मवेशियों के पीने के पानी के बर्तन (नांद) को भी सप्ताह में एक बार अवश्य साफ करें।
​नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसहयोग से ही शहर को डेंगू और मलेरिया मुक्त बनाया जा सकता है। निगम की टीमें आने वाले दिनों में और भी मुस्तैदी के साथ चिन्हित क्षेत्रों में अभियान चलाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *