दुर्ग के समोदा गांव में अफीम की अवैध खेती का खुलासा, पुलिस की छापेमारी में एक संदिग्ध हिरासत में




दुर्ग। जिले के समोदा गांव में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जेवरा-सिरसा चौकी पुलिस और एएसपी मणिशंकर चंद्रा की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमार कार्रवाई की। पुलिस ने खेत में भुट्टे की फसल के बीच उगाई गई अफीम की फसल बरामद की है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी मणिशंकर चंद्रा के अनुसार, मामले की जांच जारी है और पूछताछ में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि दुर्ग जिले में अफीम की खेती का यह पहला मामला सामने आया है, जिससे पुलिस भी हैरान है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध खेती के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *