होली से पहले पुलगांव पुलिस की कार्रवाई, हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार


दुर्ग । होली पर्व के मद्देनज़र जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलगांव क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर लोगों को भयभीत करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया।
2 मार्च 2026 को पुलगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गायत्री मंदिर के आगे मुख्य मार्ग पर एक व्यक्ति हाथ में लोहे का धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को हथियार सहित पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आदित्य मिश्रा उर्फ रितिक, निवासी गायत्री मंदिर के पीछे, पुलगांव बताया। उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार हथियार जब्त किया गया।
मामले में थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 228/2026 के तहत धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट में अपराध दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
घटनास्थल :
गायत्री मंदिर के आगे मुख्य मार्ग, पुलगांव, जिला दुर्ग
आरोपी :
आदित्य मिश्रा उर्फ रितिक, निवासी गायत्री मंदिर के पीछे, पुलगांव
जप्त सामग्री :
एक लोहे का धारदार हथियार
इस कार्रवाई में पुलगांव थाना स्टाफ और पेट्रोलिंग टीम ने त्वरित एवं सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *