
दुर्ग, । आगामी होली पर्व को देखते हुए पुरानी भिलाई नगर पुलिस ने क्षेत्र में सघन रात्रि पेट्रोलिंग कर सार्वजनिक शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने हंगामा कर रहे चार व्यक्तियों को मौके से पकड़कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक 21 फरवरी की रात गश्त के दौरान दादर भिलाई-3 और ग्राम अमेरी क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शोर-शराबा और हंगामा किए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पहले समझाइश दी, लेकिन शांति भंग की आशंका को देखते हुए चारों को अभिरक्षा में ले लिया गया।
चारों व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170, 126 और 135 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि होली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी और पेट्रोलिंग जारी रहेगी।
घटनास्थल:
• दादर भिलाई-3 एवं ग्राम अमेरी, थाना पुरानी भिलाई नगर क्षेत्र
कार्रवाई किए गए व्यक्ति:
• पुष्पेंद्र पटेल, निवासी दादर भिलाई-3
•पंकज पटेल, निवासी दादर भिलाई-3
•शुभम पटेल, निवासी दादर भिलाई-3
•देवेंद्र कुर्रे, निवासी ग्राम अमेरी
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अम्बर भारद्वाज और पेट्रोलिंग टीम की सक्रिय भूमिका रही।