
दुर्ग, । सुपेला थाना पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पूर्व में जुआ प्रकरण में पंजीबद्ध आदतन अपराधी बताया गया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी तुलसीराम भारती (40 वर्ष), निवासी भारतमाता चौक राजीव नगर, सुपेला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे वह अरुण किराना दुकान के पास मंच के समीप बैठा था। इसी दौरान प्रताप रात्रे वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की।
रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 298/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 119(1), 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार की, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
घटना का कारण:
शराब पीने के लिए पैसे मांगना और मना करने पर विवाद।
घटनास्थल:
अरुण किराना दुकान के पास मंच, भारतमाता चौक, राजीव नगर, सुपेला।
आरोपी:
प्रताप रात्रे (25 वर्ष), निवासी भारतमाता चौक राजीव नगर, भिलाई, थाना सुपेला, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री:
कोई जप्ती नहीं
इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव, सउनि पुरन साहु, प्रधान आरक्षक गंगाराम यादव, आरक्षक अजीत यादव और दुर्गेश सिंह राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।