बिना अनुमति सड़क जाम करने वाले फरार आरोपी की गिरफ्तारी, कुल 11 आरोपी अब तक गिरफ्तार


दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस ने बिना अनुमति मार्ग जाम कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में फरार आरोपी प्रदीप सिन्हा (36 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, 1 दिसंबर 2025 को पटेल चौक स्थित बीएसएनएल ऑफिस के सामने कुछ लोगों ने जमीन रजिस्ट्री की बढ़ी दरों के विरोध में बिना अनुमति सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा समझाइश देने पर प्रदर्शनकारियों ने हाथापाई की, जिससे शासकीय कार्य प्रभावित हुआ और आवागमन बाधित हो गया। घटना में ड्यूटी पर तैनात पांच पुलिसकर्मियों को चोटें आई थीं।
मामले में सिटी कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 609/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 221, 126(2) और 191(2) में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। जांच के दौरान पहले ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। लगातार पतासाजी के बाद फरार आरोपी प्रदीप सिन्हा, निवासी सरस्वती नगर दुर्ग, को 20 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *