शिवजी की बारात में युवक की हत्या: 7 आरोपी गिरफ्तार, धारदार हथियार जप्त


दुर्ग। थाना मोहन नगर क्षेत्र में शिवजी की बारात के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई। घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी जप्त कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी 2026 को वार्ड क्रमांक 17 शांति नगर निवासी शिव कुमार गोड (51 वर्ष) ने थाना मोहन नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका पुत्र क्षय कुमार गोड उर्फ नानू शिवजी की बारात देखने गया था। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मारपीट की और अपने पास रखे धारदार हथियार से प्राणघातक वार कर दिया।
गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सिकोला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रकरण में अपराध क्रमांक 134/2026 धारा 103 एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा संदेहियों की पहचान कर अलग-अलग स्थानों से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते विवाद कर हमला करना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
घटना का कारण:
पुरानी रंजिश को लेकर आपसी विवाद
घटनास्थल:
शक्ति नगर क्षेत्र, शिवजी बारात मार्ग, थाना मोहन नगर, दुर्ग
गिरफ्तार आरोपी:
1 करण उर्फ बाटा, शक्ति नगर, दुर्ग
2 मनीष देशमुख उर्फ पाडू, शक्ति नगर, दुर्ग
3 अश्वनीद चंद्राकर, शक्ति नगर, दुर्ग
4 आशीष चतुर्वेदी उर्फ मोनू, शक्ति नगर, दुर्ग
5 शुभम देवांगन उर्फ राजा, शक्ति नगर, दुर्ग
6 जितेश वर्मा उर्फ पोगो, शक्ति नगर, दुर्ग
7 आदित्य सेन उर्फ ब्राण्डेड, शक्ति नगर, दुर्ग
जप्त सामग्री:
घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *