
दुर्ग। थाना नेवई क्षेत्र में युवती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 15 फरवरी 2026 की शाम करीब 5 बजे युवती बैकुंठधाम मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थी। इंदिरा चौक के पास स्टेशन मरोदा क्षेत्र की एक गली में आरोपी ने उसका रास्ता रोककर बातचीत करने की कोशिश की। युवती के आगे बढ़ने पर आरोपी ने पुराने परिचय और पूर्व में की गई प्रताड़ना के चलते आक्रोश में आकर अपने पास रखे धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर प्राणघातक वार कर दिया।
हमले में युवती के दाहिने हाथ की कलाई, दाहिने गाल और दाहिनी पसली के पास चोटें आईं। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 82/2026 धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान आरोपी की पहचान कर 16 फरवरी 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी का विवरण
योगेंद्र कुमार यादव उर्फ छोटू उर्फ टायलेट (30 वर्ष)
निवासी – इंदिरा चौक, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री
घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार
घटना का कारण
पूर्व परिचय के दौरान आरोपी द्वारा लगातार परेशान किए जाने से उत्पन्न आक्रोश और प्रतिशोध की भावना।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नेवई करण सोनकर, निगम पात्रे, हेमंत चंदेल, शाहबाज खान और विजय कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।