घर पर चला रहा था , सेक्स रैकेट कवर्धा पुलिस ने दी दबिश हुआ गिरफ्तार

सत्येन्द्र बडघरे कवर्धा – जिला मुख्यालय में एक बार फिर अनैतिक देह व्यापार का खुलासा हुआ है कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर संदिग्ध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कवर्धा में एक बार फिर सेक्स रैकेट से जुड़ा मामला सामने आया है। शहर के समीप मजगांव रोड स्थित एक मकान में पुलिस ने दबिश देकर अनैतिक गतिविधियों का पर्दाफाश किया है, बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान मकान के अलग–अलग कमरों में लड़के–लड़कियां संदिग्ध अवस्था में पाए गए हैं मामले में एस डी ओ पी कवर्धा कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि बीते कुछ दिनों से इस मकान को लेकर स्थानीय लोगों में नाराज़गी थी। मोहल्लेवासियों ने पुलिस से शिकायत की थी कि यहां आए दिन अजनबी युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे अंचल का माहौल खराब हो रहा है।
वही शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जब मौके पर दबिश दी, तो हालात चौंकाने वाले निकले। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री, इस्तेमाल किए गए व बिना इस्तेमाल किए कंडोम तथा उत्तेजक दवाइयां भी बरामद हुई।
वही मामले में सबसे गंभीर बात यह रही कि मौके पर एक नाबालिग स्कूली छात्रा भी पाई गई, जो स्कूल यूनिफॉर्म में थी। इस खुलासे के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है,साथ ही पुलिस ने मौके से संदिग्ध स्थिति में मिले सभी कपल्स को हिरासत में लिया है, वहीं मकान मालिक अभिताभ नामदेव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी से गहन पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *