रायपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रैफिक पुलिस की टोइंग गाड़ी की चपेट में आए दो स्कूली बच्चे, एक की मौत, एक गंभीर



रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बेहद हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है। शहर के पॉश इलाके में स्थित छत्तीसगढ़ क्लब के सामने बुधवार सुबह स्कूल जा रहे दो मासूम बच्चे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस भीषण हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है।
घायल बच्ची को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चों को जिस वाहन ने टक्कर मारी वह ट्रैफिक पुलिस की टोइंग गाड़ी (क्रेन) थी। बताया जा रहा है कि वाहन ने अचानक बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
इस दर्दनाक घटना ने शहर में गहरा आक्रोश और शोक का माहौल पैदा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *