धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

दुर्ग । दिनांक 04.02.2026 को थाना सिटी कोतवाली दुर्ग को सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 34 सरस्वती नगर शिवपारा क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले नागरिकों को भयभीत किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर काबू में लिया गया।
आरोपी का कृत्य अपराध पाए जाने पर अपराध क्रमांक 63/2026 आयुध अधिनियम 1959 की धारा 25, 27 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण विवेचना में है।
घटनास्थल :
वार्ड क्रमांक 34, सरस्वती नगर शिवपारा, दुर्ग
आरोपी का नाम :
क्रांति नेताम, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 34, सरस्वती नगर शिवपारा, दुर्ग
जप्त सामग्री :
▪️ 01 नग लोहे का धारदार हथियार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *