

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत लगातार कुर्की दल द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु कार्यवाही किया जा रहा है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर गठित कुर्की दल ने जोन क्रमांक- 3 एवं 5 क्षेत्र के बकायादारों से 1.90 लाख रूपये वसूल किये हैं।
नगर निगम भिलाई क्षेत्र के बकायादारों से संपत्तिकर की लंबित राशि की वसूली हेतु कुर्की दल का गठन किया गया है। कुर्की दल बकायादारों से संपर्क कर रहे है, कुर्की दल द्वारा बकायादारों को समझाया जा रहा है कि मौके पर ही अपने भवन अथवा भूमि का बकाया संपत्तिकर की राशि भुगतान कर दें। अन्यथा संपत्ति कुर्की कर बकाया राशि वसूल किया जाएगा। कुर्की के डर से बचने भूमि अथवा भवन स्वामी मौके पर ही राशि 1,90,910.00 रूपये जमा किये है।
नगर निगम भिलाई द्वारा नागरिको से अपील किया है कि अपने बकाया संपत्तिकर की राशि जल्द ही निगम कोष में जमा कर दें, अन्यथा की स्थिति में संपत्ति को कुर्की कर राशि वसूल किया जायेगा। जिसकी जवाबदारी भवन, भूमि स्वामी के स्वयं की होगी।