PSC में चयनित अभ्यर्थियों को दुर्ग SSP ने किया सम्मान

  • दुर्ग जिले से चयनित अभ्यर्थी बने टॉपर
  • फील्ड में सफलता के लिए दिए गए उपयोगी सुझाव
  • फूलों का गुलदस्ता और दुर्ग पुलिस का मोमेंटो भेंट कर किया गया सम्मान

दुर्ग । छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग द्वारा जारी चयन सूची में दुर्ग जिले के चयनित अभ्यर्थियों का पुलिस कंट्रोल रूम में सम्मान किया गया। चयन सूची में प्रथम रैंक प्राप्त करने वाले देवेश साहू, द्वितीय रैंक स्वप्निल वर्मा, तृतीय रैंक यशवंत देवांगन — तीनों का चयन डिप्टी कलेक्टर पद पर हुआ है।


इसके अलावा राजेश साहू (DSP), कनक प्रभा सिंह (सहायक संचालक, समाज कल्याण विभाग), खुशबू जानी (अधीनस्थ सेवा लेखा अधिकारी), भूपेंद्र जंघेल (वाणिज्य कर निरीक्षक) तथा प्रवीण, मिथिलेश नेताम, आनंद स्वर्णकार (आबकारी उप निरीक्षक) पदों पर चयनित हुए हैं।

सम्मान समारोह के दौरान SSP ने चयनित अभ्यर्थियों से चर्चा कर अपने अनुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि लोकसेवा आयोग से चयनित सभी पद महत्वपूर्ण हैं तथा जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए कार्य करना ही सफलता का आधार है।
चयनित अभ्यर्थियों ने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सुखनंदन राठौर (ASP सिटी), अभिषेक झा (ASP ग्रामीण), पद्मश्री तंवर (ASP IUCAW), अनूप लकड़ा (SDOP पाटन), अलेक्जेंडर किरो (SDOP धमधा), आकर्षी कश्यप (DSP), नीलकंठ वर्मा (रक्षित निरीक्षक) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *