
- थाना पुलगांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही
- नागपुरा की मोबाइल दुकान में हुई चोरी का मामला सुलझाया गया
- चोरी गए मसरूका कीमती लगभग ₹10,000 बरामद
- एक अपचारी बालक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग । प्रार्थी अमरूद लाल ब्यास, निवासी सरकारी बैंक के पीछे, नगपुरा चौकी, द्वारा दिनांक 11.10.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का सेंटर लॉक तोड़कर अज्ञात आरोपी द्वारा दुकान से विभिन्न कंपनियों के 14 मोबाइल फोन एवं 01 पैकेट स्क्रीन गार्ड (कुल कीमती लगभग ₹1,50,000) चोरी कर लिए गए। यह घटना दिनांक 10.10.2025 की रात्रि 08.00 बजे से 11.10.2025 के प्रातः 06.00 बजे के बीच घटित हुई थी।
रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 445/2025, धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर निम्न व्यक्तियों को पूछताछ हेतु तलब किया—
- विजय यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी नगपुरा
- टोमन साहू उर्फ डायमंड, उम्र 18 वर्ष, निवासी सिकोला बस्ती, थाना मोहन नगर
- एक अपचारी बालक
पूछताछ में तीनों ने मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर 4 मोबाइल फोन, 01 पैकेट स्क्रीन गार्ड (कीमती लगभग ₹10,000), 2 रॉड तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्रो (CG 07 AR 3497) जब्त की गई।
आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए 10 एंड्रॉइड मोबाइल डिब्बों सहित शिवनाथ नदी में फेंक दिए।
तीनों आरोपियों को दिनांक 11.10.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी नगपुरा राजकुमार देशमुख, प्रधान आरक्षक 1459, प्रधान आरक्षक 1234, आरक्षक 115, आरक्षक 918, आरक्षक 1822, आरक्षक 1135 एवं आरक्षक 388 का सराहनीय योगदान रहा।