
रायपुर । छत्तीसगढ़ के रायपुर से लगे अभनपुर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। ग्राम आमनेर में केवल बीड़ी मांगने पर विवाद इतना बढ़ गया कि तीन लोगों ने मिलकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने 24 घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मृतक की पहचान
मृतक की पहचान सोनू पाल (26 वर्ष), निवासी ग्राम गातापारा, थाना अभनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सोनू की हत्या 9 अक्टूबर की रात को आमनेर नाले के पास की गई थी।
आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय पूछताछ के आधार पर तीन संदिग्धों को चिन्हांकित कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुमित बांदे, अजय रात्रे और गुलशन गायकवाड़ के रूप में हुई है।
हत्या का कारण
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने सोनू को बीड़ी नहीं दी थी, जिससे विवाद हुआ और उन्होंने सोनू की हत्या कर दी। आरोपियों ने सोनू को “नशा कराने” के बहाने अपने साथ बाइक से आमनेर नाले के पास ले गए और वहां उसकी हत्या कर दी।
पुलिस की कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटों के भीतर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।