
- आरोपियों से 01 नग पिस्टल, 01 नग देशी कट्टा, 06 नग जिंदा कारतूस एवं 01 नग धारदार चाकू बरामद।
- आरोपियों के कब्जे से 141 पौवा देशी मसाला शराब भी जब्त।
- शराब की बिक्री रकम 3920 रुपये बरामद।
- मुख्य आरोपी पवन कुर्रे एवं कृष्ण कुमार जोशी पूर्व में धारा 302 भादवि में हो चुके हैं गिरफ्तार।
मामला संक्षेप में
दुर्ग । दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत थाना पद्मनाभपुर पुलिस को सूचना मिली कि कसारीडीह वार्ड 44 निवासी पवन कुर्रे अपने भाई विनोद कुर्रे, भांजा कृष्ण कुमार जोशी एवं साथी सूर्यदेव कोठारी उर्फ गोपा के साथ मिलकर अवैध रूप से हथियार रखकर शराब तस्करी कर रहा है।
सूचना पर दुर्ग अनुविभाग की विशेष टीम ने रेड कार्रवाई की। पवन कुर्रे के घर से 93 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की गई। तलाशी में आलमारी से 01 पिस्टल, 01 मैग्जिन, 03 जिंदा कारतूस एवं 01 धारदार चाकू बरामद हुआ।
पूछताछ में पवन कुर्रे ने बताया कि वह अपने भाई विनोद कुर्रे, भांजा कृष्ण कुमार जोशी और साथी सूर्यदेव कोठारी उर्फ गोपा के साथ मिलकर शराब बिक्री करता है। कार्रवाई में:
- विनोद कुर्रे से 01 मैग्जिन एवं 03 जिंदा कारतूस,
- सूर्यदेव कोठारी उर्फ गोपा से 01 देशी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस,
- कृष्ण कुमार जोशी से 48 पौवा देशी मसाला शराब जब्त की गई।
कुल मिलाकर आरोपियों से 141 पौवा शराब, 01 पिस्टल, 01 देशी कट्टा, 06 जिंदा कारतूस, 01 धारदार चाकू एवं 3920 रुपये की बिक्री रकम जब्त की गई।
आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट, 25/27 आर्म्स एक्ट एवं 112(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
आरोपीगण
- पवन कुर्रे, निवासी कसारीडीह, दुर्ग
- विनोद कुर्रे, निवासी कसारीडीह, दुर्ग
- कृष्ण कुमार जोशी, निवासी कसारीडीह, दुर्ग
- सूर्यदेव कोठारी उर्फ गोपा, निवासी पोटिया, दुर्ग