धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग । थाना सिटी कोतवाली दुर्ग को 28.08.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बैजनाथ पारा जाने वाला रोड खाली प्लाट के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। मौके पर दुर्ग पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया, जिसने अपना नाम डेरहालाल साहू पिता बुधराम साहू उम्र 34 साल निवासी शास्त्री चौक देवांगन किराना दुकान के पास दुर्ग बताया। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जप्त कर गवाहों के समक्ष कब्जा पुलिस लिया गया। इस पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 407/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

इसी तरह गंजपारा हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा, जिसने अपना नाम धीरज कुमार ठाकुर निवासी मुकुंद भवन के पास पिपरा पार्क दुर्ग बताया। आरोपी से धारदार चाकू जप्त कर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 406/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम किया गया।

थाना मोहन नगर पुलिस को सूचना मिली कि सिकोला बस्ती तालाब के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहा है। पुलिस ने मौके पर आरोपी को पकड़ा, जिसने अपना नाम योगेश मरकाम निवासी सिकोला बस्ती दुर्ग बताया। उसके पास से धारदार चाकू जप्त कर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 423/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम किया गया।

इसी तरह बीडी कॉलोनी बुद्ध विहार के पास भी चाकू लेकर लोगों को डराने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तुलेश बघेल उर्फ मोटू निवासी बजरंग पारा उरला दुर्ग बताया। उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 424/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

सभी आरोपियों को न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. डेरहालाल साहू, निवासी शास्त्री चौक देवांगन किराना दुकान के पास दुर्ग
  2. धीरज कुमार ठाकुर, निवासी मुकुंद भवन पिपरा पार्क दुर्ग
  3. योगेश मरकाम, निवासी सिकोला बस्ती दुर्ग
  4. तुलेश बघेल उर्फ मोटू, निवासी बजरंग पारा उरला दुर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *