
दुर्ग। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर प्रथम वाहिनी, छसबल, भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री विजय शर्मा ने परेड की सलामी ली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद दुर्ग जिले में पदस्थ 13 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इनमें थाना पाटन प्रभारी निरीक्षक अनिल साहू को पोक्सो प्रकरण में आरोपी को 20 वर्ष की सजा दिलाने पर, सउनि राजेन्द्र कुमार चन्द्राकर को विशेष शाखा में सूचना संकलन व सुरक्षा कार्य के लिए, सउनि संगीता मिश्रा को सामुदायिक पुलिसिंग एवं जागरूकता कार्यक्रमों के लिए सम्मानित किया गया।

इसी तरह प्र.आर. लक्ष्मीनारायण पात्रे को आर्म्स एक्ट के मामलों के निराकरण और गुण्डा-बदमाशों की सूची तैयार करने पर, प्र.आर. बालकिशन यादव को तकनीकी दक्षता के लिए, आरक्षक सनत भारती को साइबर सेल में अपराधी को जान जोखिम में डालकर पकड़ने पर, आरक्षक राजीव रंजन को अंतरराष्ट्रीय करेंसी ठगी संबंधी सूचना जुटाने पर, आरक्षक काशी बरेठ और आरक्षक खिलेन्द्र दिल्लीवार को सीसीटीएनएस कार्य में उत्कृष्ट योगदान पर, आरक्षक खेमराज चन्द्राकर को ऑपरेशन मुस्कान और तलाश अभियान में निष्ठापूर्वक कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा आरक्षक रंजित सिंह को दुर्ग-भिलाई में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की गोपनीय जानकारी जुटाने पर, आरक्षक शैलेन्द्र यादव को विशेष शाखा में सूचना संकलन एवं सौंपे गए कार्य के सफल निर्वहन पर और आरक्षक महेन्द्र चन्द्रवंशी को सुरक्षा ड्यूटी व रिकार्ड संधारण में लगनशीलता दिखाने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विधायक गजेन्द्र यादव, संभाग आयुक्त सत्य नारायण राठौर, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल और कलेक्टर अभिजीत सिंह उपस्थित रहे।