
- ऑपरेशन विश्वास के तहत सफलता
- आरोपी से 1100 ग्राम गांजा और कुल 37,090 रुपये बरामद
- प्लास्टिक के झोले में गांजा रखकर की जा रही थी अवैध बिक्री
- आरोपी नारकोटिक्स एक्ट में गिरफ्तार, जेल भेजा गया
- मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई जारी
दुर्ग । दिनांक 11.08.2025 को सूचना मिली कि ग्राम गोबरा पेंड्री, शिवनाथ नदी के पास राधाकृष्ण मंदिर के बगल के मंच में रामायण यादव नामक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है।
धमधा पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम रामायण यादव, उम्र 41 वर्ष, ग्राम दारगांव, धमधा बताया। तलाशी में एक पीले रंग के झोले से दो पारदर्शी पैकेट में गांजा मिला — एक पैकेट में लगभग 800 ग्राम और दूसरे में पाउच में भरा लगभग 260 ग्राम गांजा, कुल कीमत 16,000 रुपये। साथ ही बिक्री की रकम 21,090 रुपये भी मिली। कुल बरामदगी 37,090 रुपये की हुई, जिसे विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी के खिलाफ थाना धमधा में अपराध क्रमांक 129/2025, धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी:
रामायण यादव, उम्र 41 वर्ष
निवासी ग्राम दारगांव, धमधा, जिला दुर्ग
बरामदगी:
- गांजा: 1100 ग्राम (कीमत 16,000 रुपये)
- बिक्री की रकम: 21,090 रुपये
- कुल: 37,090 रुपये